| केंचुओं द्वारा निर्मित जैविक खाद का उत्पादन |
|
अग्रोहा गौशाला में गौमाता के गोबर से केंचुओं द्वारा उत्तम श्रेणी की जैविक खाद तैयार की जाती है । इसके लिए दो प्लांट लगाए गए है । जिसमें लगभग १० लाख केंचुए हैं
जो गौमाता के गोबर से जैविक खाद बनाते हैं । इससे गौमाता के गोबर का सदुपयोग हो जाता है । यह खाद कृषि के लिए, घरो में गमलों, लॉन व हर किस्म के फूल-पौधों के लिए बहुत उपयोगी है यह खाद गौशाला में बिक्री के लिए बिना लाभ हानि के ५ रूपए प्रतिकिलो की दर से उपलब्ध है । ऑर्डर आने पर गौशाला द्वारा किसी भी शहर में उपलब्ध कराई जा सकती है तथा यह जैविक खाद ५ किलो, १० किलो व ५० किलो की पैकिंग में उपलब्ध है ।
|


